हैंडसम लुक
आज के इस नए दौर में हर कोई अपने आप को सुंदर या इंग्लिश में कहे तो हैंडसम दिखाना चाहता है/ इस लिए खास करके नवयुवक एवं नव युवतियां इंटरनेट वेबसाइटों का एवं सोशल नेटवर्किंग साइट्स से यूट्यूब, इंस्टाग्राम, फेसबुक, व्हाट्सएप, इन सारी सोशल नेटवर्किंग साइट्स के अलावा भी कई ऐसे वेबसाइट इंटरनेट पर उपलब्ध है इन के माध्यम से अलग-अलग प्रकार की जानकारियां प्राप्त कर अपने आप को सुंदर बनाने की कोशिश करते हैं चाहे वह अच्छे कपड़े हो जूते हो गॉगल या हीरो की स्टाइल में बाल कटवाए हो या फिर अपने स्टाइल से अच्छा इंप्रेशन दिखाने की कोशिश करते हैं कई लोग तो इस हद तक जाते हैं की अपने आप को फेमस करने के लिए नई नई चीजों का प्रयोग करके देखते हैं जिसका परिणाम कई बार अच्छा भी होता है एवं बुरा भी होता है लेकिन कहीं ना कहीं यह नया वर्ग अपनी वास्तविकता से भटक रहा है एवं अपने मूल कर्तव्य को भूल रहा है पारिवारिक स्थिति एवं दशा को कई लोग जाने अनजाने में भूल रहे हैं परिणाम स्वरूप उन्हें बहुत ज्यादा आर्थिक नुकसान बहन करना पड़ता है आज के इस दौड़ती दुनिया में इन चीजों का महत्व भी उतना ही बड़ा है जितना कि खाने के लिए भोजन आज इन चीजों का इस्तेमाल करके लोग काफी सारा पैसा भी कमा रहे हैं कुछ मॉडलिंग में अपना हाथ आजमाने का प्रयास करते हैं तो कुछ इंटरनेट पर अपने इस हुनर को बिखेरने का काम करते हैं इस दौड़ती हुई इंटरनेट की दुनिया में कई लोगों का आधार यह इंटरनेट बना है जिससे लोगों को जाने अनजाने में रोजगार भी मिल रहा है एवं परिवार सही रास्ते पर आ रहे अब यूं कहें कि जाने अनजाने में लोग इंटरनेट पर धन अर्जन के लिए काम करना सीख रहे हैं/

I think people will like this content.
ReplyDelete