Maniupur :- मणिपुर, हमारा मणिपूर, सेवन सिस्टर्स कहे जाने वाला हमारा अपना मणिपुर, जो भारत ही है, जहां के लोग कहते है "हम भी भारत"आज मणिपुर की ये घटना चीख चीख कर ये बयां कर रही है की, देश आज किन हाथों में है/ देश की दुर्दशा बत्तर से भी परे है/ जिस भारत की कल्पना हमारे पूर्वजों ने की थी, आज शायद वो होते तो अपने अपने पदों से इस्तीफा दे देते, और मिडिया के सामने ये कहते की "हम देश चलाने के काबिल नही है" आज के इस वैज्ञानिक युग में विज्ञान से ज्यादा भारत देश में निचली जातियों के साथ घट रही घटनाएं घटना, महिलाओं के साथ बर्बरता, मध्य प्रदेश में मूत्र प्रायश्चि, उत्तर प्रदेश में परिवार के अनुपस्थिति में दाह संस्कार करना,उत्तर प्रदेश में दूल्हे की बारात रोकना आदि आदि नाना प्रकार के आविष्कार हमारे भारत देश में हो रहे है/ जहां एक ओर विश्व के सभी छोटे - बड़े देश अपने अविष्कारों की दुनिया में नए - नए किर्तिमान रच रहे हैं, वही भारत देश विश्व गुरु बनने के कगार पर खड़ा है/ आज यदी किसी शहर में बारिश हो जाए तो ये पता लगाना मुश्किल होगा की पानी शहर में घुस गया है या शहर पानी में, और हम विश्व गुरु बनने के कगार पर है/मणिपुर की इस घटना की शुरुआत आज से 70 - 80 दिन पहले से शुरू हो चुकी थी / इससे भी और पहले देखे तो इसकी शुरुआत NRC लागू करने वाले विषय के समय से है, सबसे पहले मुस्लिम, बांग्लादेशी, फिर आरक्षण ( आदिवासी), अब महिलाएं, जिस तरह से मणिपुर का ये विडियो वायरल हो रहा है, मुझे ये सोचने में तकलीफ हो रही है की मैं उस देश का नागरिक हु जहा बलात्कार की गंगा बहती है, जहा महिलाओं से छेड़छाड़ की घटना बहती है, जहा के नेता बलात्कारी है, जहा का नेता झूटो का सरदार है, जहा लोगों की कोई कीमत नही है, सिर्फ वोट बैंक का नाता है, "सेवन सिस्टर्स" कहे जाने वाले ये भोले भाले राज्य आज किस फजीहत में है, ये वहा के लोगो के सीवा कोई भी बयां नहीं कर सकता/ पिछले कुछ महीने से इस राज्य में हजारों गरीबों के घरों को जलाया गया, लोगों को मारा पीटा गया, महिलाओं को मग्न अवस्थामे घुमाया गया, उनके प्राइवेट पार्ट्स को दरिंदगी के साथ स्पर्श किया गया, इन देश की मां, बहन, बेटियों के नग्न अवस्था में विडियो बनाके सोशल नेटवर्किंग साइट्स में अपलोड किया गया/ ओर हमारे देश के भावी नेताओ को पता ही नही, कैसे पता चलेगा एसी खाने की आदत जो लग गई है/
आज देश के हजारों चाटुकार न्यूज एंकर मणिपुर की इस घटना को अपने न्यूज रूम में दिखा रहे है/ ये उनकी मजबूरी है, वर्ना इनको मणिपुर जैस राज्य जहां, लोकसभा की मात्र 2 सीटे है, में कोई दिलचस्पी नहीं है/ ना ही मणिपुरी लोगों की हालातो में इनको कोई फायदा दिखता है/ आज भारत देश आर्थिक, सामाजिक, न्यायिक, वैचारिक, शैक्षिक, स्थिति में बांग्लादेश एवं पाकिस्तान को भी पीछे छोड़ दिया है, हमरे न्यूज एंकर को भारत से ज्यादा पाकिस्तान के महंगाई की पड़ी रहती है/ वहा के लोगों के साथ हो रहे व्यवहार की पड़ी रहती है/ आज हमारे घर में, हमारे देश मे, पाकिस्तान से भी बुरी स्तिथि है, ऐसे समय में आओ हम सभी मणिपुर की इस बर्बरता को झुटला तो नही सकते लेकिन आने वाले इलेक्शन में पढ़े लिखें समझदार नेताओं को चुनेंगे/ आओ हम सभी भारत के लोग ये वादा करते है/ " हम भी भारत"
Very Drastic period of this country
ReplyDelete